दोमाना। कानाचक पुलिस थाना के अंतर्गत मंगलवार शाम को बाबा तालाब क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े डंपर से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिकंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गुड़ा सिंगु ने बताया कि डंपर (जेके 02सीटी 8281) से बैटरी व अन्य सामान चोरी हो गया है। पीड़ित ने बताया कि कानाचक क्षेत्र में बन रही रिंग रोड के निर्माण कार्य में डंपर लगा हुआ है। रात को निर्माण कार्य बंद होने के बाद डंपर को जम्मू अखनूर रोड के बाबा तालाब क्षेत्र में खड़ा किया था। बुधवार सुबह डंपर की बैटरी व अन्य सामान गायब था। डंपर चालक ने कानाचक पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी विश्व प्रताप सिंह ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है।