दोमाना। पौनी चक पुलिस चौकी के अंतर्गत पाटा बोहड़ी क्षेत्र में देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पौनी चक चौकी के प्रभारी नीतीश खजूरिया ने बताया कि गश्त के दौरान संदेह होेने पर एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। इस दौरान उसके पास से देसी शराब के 45 क्वार्टर बरामद हुए हैं। एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान रतन लाल भगत निवासी भद्रोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।