फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस पोस्ट बठिंडी की पेट्रोलिंग टीम ने एक युवक को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान जाकिर हुुसैन खान पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी बारामूला के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से बठिंडी में लगाए गए नाके पर नियमित चेकिंग के दौरान युवक को संदिग्ध हालात में आते देखा, पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इस नशीले पदार्थ को कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारी एसआई कमलप्रीत सिंह ने कहा कि नशा तस्करी और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें