फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नबाबाद पुलिस थाने के अंतर्गत ज्यूल के पास एक होटल में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार डोडा का रहने वाला अंजल कुमार (35) जम्मू के एक होटल में शनिवार को रुका था। रविवार को वह कमरे से बाहर नहीं आया। होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजे का लाक तोड़ा गया। भीतर देखा तो व्यक्ति फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी स्वाति शर्मा के अनुसार मृतक का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। होटल में आकर सामान्य लोगों की तरह ही उक्त व्यक्ति रुका हुआ था, जिसने अपना पहचान पत्र भी जमा कराया था। इससे उसकी पहचान हुई और परिवार को सूचित किया। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें