जम्मू। महिला तहसीलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बनकर फोन कर धमकाने का मामला सामने आया है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार फोन करने वाला परिवहन आयुक्त कार्यालय में तैनात एक अफसर है। राहत एंव पुर्नावास संगठन जोन ऑफिस सरवाल में तैनात तहसीलदार नेहा कश्यप पंडिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसे एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसीबी का अफसर बताया। तहसीलदार को फोन करने वाले ने कहा कि उनके खिलाफ कई शिकायतें हैं और उन पर कार्रवाई की जाएगी, इसलिए वह उससे मिलेें। महिला अधिकारी ने बताया कि अपने स्तर पर जांच के दौरान पता चला कि उसे ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय में तैनात रमेश कुमार बट ने फोन किया था। पुलिस आला अधिकारियों ने त्रिकुटा नगर पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आफिस में तैनात आरोपी अधिकारी पद पर तैनात है। पुलिस का कहना है कि उसे मिलने के लिए बाहु प्लाजा में बुलाया गया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने उस नंबर का रिकॉर्ड भी निकाल लिया है, जिससे कॉल की गई थी।