फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी में भर्ती सड़क हादसों के दो घायलों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू में भर्ती सड़क हादसों के दो घायलों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 11 सितंबर को नेहरू मार्केट में आरएसपुरा के रहने वाले बलवीर कुमार को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा 7 सितंबर को झज्जर कोटली में राजोरी के दरहाल के रहने वाले फारूक को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद से ही उसे जीएमसी भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें