फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुक्ति धाम श्मशानघाट से चोर स्ट्रीट लाइटें ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव कृष्णा नगर के गांव गाजिया मार्ग स्थित मुक्ति धाम श्मशानघाट से चोर मंगलवार रात स्ट्रीट लाइटें ले उड़े। चोर रात को श्मशान घाट के भीतर घुरे और मुख्य गेट के पास खंभे से स्ट्रीट लाईट उतारने के बाद आसपास लगी अन्य लाइटें भी ले गए। सुबह लाइटें नहीं दिखने पर वहां रहने वाले साधु ने इसके बारे में गांव कृष्णा नगर के लोगों को जानकारी दी। पूर्व पंच मनमोहन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले चोर श्मशानघाट से सरिया व अन्य पाइपों के साथ वाटर कूलर का ट्रांसफार्मर भी चोरी कर ले गए थे। मीरा साहिब पुलिस थाने में पंचायत की ओर से लिखित में शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद भी चोर नहीं पकड़े गए। अब एक बार फिर चोर श्मशानघाट से स्ट्रीट लाईटें ले उड़े। उन्होंने पुलिस से मांग की कि मार्ग पर रात को पुलिस गश्त लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें