फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलगाम से लापता पिता-पुत्र 24 घंटे में सकुशल घर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने शनिवार दोपहर घर से लापता पीडीडी इंस्पेक्टर बशीर अहमद मीर और उनके 22 वर्षीय बेटे जुबैर बशीर मीर को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस ने खुलासा नहीं किया है कि वह दोनों क्यों और कहां गायब हो गए थे।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों के अनुसार, शनिवार की दोपहर एक बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए और पीडीडी इंस्पेक्टर बशीर अहमद मीर व उनके बेटे जुबैर बशीर को अपने साथ ले गए थे। दोनों का फोन भी बंद आ रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क किया, परंतु कोई सफलता नहीं मिली। परिवार ने कुलगाम के पुलिस स्टेशन बेहीबाग में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस अपने स्तर से काम कर रही थी। रविवार को दोनों सकुशल लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें