फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई अधिकारी बता एटीएम कार्ड नंबर जान खाते से निकाली नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने साइबर ठगी पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी दुलेन यादव निवासी सिरसिया कलां, अररिया (बिहार) ने मोबाइल से कॉल कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी की है। शिकायतकर्ता से उसके एटीएम नंबरों से संबंधित जांच के बहानेसे आरोपी ने दो खातों के एटीएम कार्ड-नंबर और पिन कोर्ड प्राप्त कर लिए। इस बारे में ओंकार चंद शर्मा निवासी महानपुर (कठुआ) ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया कि मोबाइल नंबर 91-7360800197 से उसे कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे एसबीआई का अधिकारी बताया। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड नंबर जाना और बाद में उसके खाते से पैसे निकाले। पीड़ित ने बताया कि एसबीआई में उनके दो खाते हैं। शिकायत के बाद क्राइम ब्राच ने मामले में जांच की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें