आरएस पुरा। पुलिस ने वीरवार देर रात छापेमारी के दौरान पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आरएस पुरा जयपाल शर्मा के नेतृत्व में एसडीपीओ शब्बीर खान की ओर से गठित टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान कुलदीप राज, पुत्र बलदेव राज, विजय कुमार पुत्र नगर मल, तारा देवी पत्नी नरिंदर पाल, जनक राज पुत्र नंद लाल, नरिंदर कुमार पुत्र सत पॉल सभी निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम चरस बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ आरएस पुरा थाने में केस दर्ज किया गया है।