बाड़ी ब्राह्मण। कसबे के अंतर्गत पंचायत बीरपुर के कीकरी मोड़ के पास पुलिस ने एक नशा तस्कर को दो किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जैसे ही थाने में लाया तो वह बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया। उसे तुरंत उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान हनीफ निवासी किक्करी मोड़ वीरपुर के रूप में हुई है। वह नशे का आदि बताया जा रहा है।