फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुक्की के साथ पंजाब का ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर से पंजाब भुक्की लेकर जा रहे ट्रक चालक को पुलिस ने हाईवे पर गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 120 किलो भुक्की बरामद की गई है। आरोपी रामनीर सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। वीरवार सुबह कश्मीर से जम्मू की तरफ आ रहे ट्रक (पीबी10 सीएम-9156) को पुलिस ने जांच के लिए रोका। चालक ने बताया कि वह खाद पदार्थ लेकर कश्मीर गया था और वहां से वापस आ रहा है। जब ट्रक की जांच की तो देखा इसमें आठ बोरे पड़े थे। इनमें भुक्की बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें