फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांधी नगर थाने में महिला ने रिश्तेदार के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि रिश्तेदार व्हाट्सएप और फेसबुक पर उसे अश्लील संदेश भेजता है। कई बार मना करने के बावजूद वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पुलिस ने इसे देखते हुए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


सट्टेबाजी करते दो गिरफ्तार
जम्मू। नरवाल क्षेत्र में पुलिस ने सट्टेबाजी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सट्टेबाजी में इस्तेमाल 7160 रुपये की राशि बरामद की गई है। आरोपियों में राहुल कुमारी निवासी राजीव नगर और बलराम निवासी राजीव नगर शामिल हैं। एसआई ललित शर्मा का कहना है कि गश्त के दौरान यार्ड नंबर 6 में सट्टेबाजी करते आरोपियों को पकड़ा है। ब्यूरो

पटवारी कार्यालय का रिकॉर्ड बाहर पड़ा मिला
जम्मू। हलका गाड़ीगढ़ पटवारी कार्यालय का किसी ने रिकॉर्ड निकाल कर बाहर फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार पटवारी शाहिद मलिक मंगलवार सुबह जब कार्यालय पहुंचा तो देखा कि रिकॉर्ड के दस्तावेज बाहर फेंके थे। जबकि कार्यालय का ताला टूटा था। हालांकि सामान चोरी नहीं हुआ, न ही रिकॉर्ड गायब है। सिर्फ कुछ रिकॉर्ड बाहर फेंका गया था। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें