फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मोबाइल टावर के काम पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कुंजवानी की अंबिका कॉलोनी में मोबाइल टावर के अपग्रेडेशन काम पर विवाद हो गया। आसपास रहने वाले लोगों ने टावर का काम रोकने को कहा। वहीं, टावर मालिक ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस के अनुसार दूसरा गुट काम न होने के पक्ष में है। ब्यूरो
विज्ञापन



महिला से बीस लीटर अवैध शराब मिली
जम्मू। अरनिया पुलिस ने महिला से 20 लीटर अवैध शराब बरामद की। उसकी पहचान मीना निवासी डमटाल तहसील बिश्नाह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है। ब्यूरो

अवैध खनन करने पर चार वाहन सील
जम्मू। पुलिस ने अवैध खनन करने पर चार वाहनों को सील किया है। नगरोटा, रिहाड़ी, चट्ठा पुलिस ने कार्रवाई की है। दो ट्रैक्टर नगरोटा पुलिस जबकि चट्ठा व रिहाड़ी पुलिस ने टिप्पर पकड़े हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


गुमशुदा लड़की को किया परिवार के हवाले
जम्मू। आरएस पुरा पुलिस ने गुमशुदा लड़की को परिवार के हवाले किया है। पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता से लड़की को बरामद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें