दोमाना। गोल पंजपीर तालाब तिल्लो में एक व्यक्ति की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक डंडा भी बरामद किया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पौनी चक पुलिस ने वीरवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी जम्मू भेजा। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह उन्हें रामपाल पुत्र अयोध्या प्रकाश निवासी गोल ने पौनी चक पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई की एक शव उनकी की जमीन में पड़ा हुआ है। शिकायत मिलते ही पौनी चक चौकी प्रभारी मुख्तार अली ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को बुलाकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कारवाई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।