फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाल में कई दिन से खड़े टैंकर में मृत मिला चिनैनी का व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल में कई दिनों से खड़े आयल टैंकर के भीतर व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मरने वाला व्यक्ति भरत सिंह उधमपुर के चिनैैनी का रहने वाला था। वीरवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि टैंकर के पास से बदबू आ रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि इंडियन ऑयल का टैंकर (जेके02एपी 7423) कई दिनों से यहां खड़ा है। टैंकर की तलाशी ली गई तो इसके अंदर शव मिला। शव के पास मोबाइल फोन, एक लाइटर और कुछ तकनीकी उपकरण पड़े थे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और एफएसएल टीम से मौके से जांच के जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने टैंकर के मालिक का पता लगाया तो पता चला कि वह सैनिक कॉलोनी का रहने वाला है। टैंकर मालिक को मृतक की पहचान करने के लिए बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि भरत सिंह चिनैैनी का रहने वाला है, संभव है कि वह टैंकर का चालक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें