जम्मू। बाग-ए-बाहु इलाके में फॉर्च्युनर गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर तीन बॉडीगार्ड के साथ हेरोइन की तस्करी करने मामले में पकड़े आरोपी (पंजाब के संगीतकार) रमनदीप सिंह को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी को आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
बताया जाता है। रमनदीप पर जम्मू में पहले भी हेरोइन की तस्करी का आरोप है। ब्रावो चेक प्वॉइंट पर वीरवार रात को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान फॉर्च्युनर गाड़ी को रोका गया, जिस पर लाल बत्ती लगी थी। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की। तलाशी के दौरान 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।