दोमाना। दोमाना पुलिस थाना में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। किशोरी के पिता ने शिकायत में बताया कि वह पत्नी के साथ शहर गए थे। जब घर आए तो बेटी ने बताया कि किराएदार ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह किसी तरह से भाग गई। यही नहीं, किराएदार ने धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया। आरोपी की पहचान तनातर सिंह वासी मुट्ठी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। संवाद