कठुआ जिले के बिलावर में एसिड हमले में घायल हुई महिला। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
बिलावर। उप जिला अस्पताल बिलावर के पास एक महिला पर एसिड फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मछेड़ी निवासी शमशाद बेगम (50) ने बिलावर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि वह किसी काम से उप जिला अस्पताल के पास जब मेटाडोर से उतरी तो वहां पर दो लोगों ने एसिड फेंक दिया। इसमें उसकी बाजू जल गई। अगर दुपट्टा न ओढ़ा होता तो और नुकसान हो सकता था।
पुलिस ने महिला के बयान पर मोहम्मद शरीफ और माशुम निवासी सारला सदरोता के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।