श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पुलिस ने शनिवार को ईद के दिन तीन नशा तस्करों को नाके के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में संलिप्त वाहन को भी जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान तीन नशा तस्करों से 15 ग्राम हीरोइन जब्त की गई है। आरोपियों की पहचान शाल्टेंग मलूरा के इरफ़ान मुश्ताक और शौकत अहमद वानी व बेमिना के इश्तियाक अहमद वानी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ कोठीबाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। ब्यूरो