फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेली बस्ती से चार जुआरी नकदी सहित गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान जारी रखते हुए चार जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके कब्जे से पेन, नोटबुक, पेपर शीट व 1890 रुपये बरामद किए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा सुनील शर्मा, प्रभारी जिला विशेष शाखा इंस्पेक्टर सुमित शर्मा व उपनिरीक्षक नानक चंद की टीम ने डीएसपी गारू राम भारद्वाज व एएसपी सुरिन्द्र चौधरी के नेतृत्व में दबिश दी। इस दौरान तेली बस्ती में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सरवन कुमार निवासी छत्तीसगढ़, राजेश शर्मा निवासी तेली बस्ती, मोहम्मद हामिद निवासी तेली बस्ती और पिंकी गोगेल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें