फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन से रोका, तो की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस चौकी जोगवां में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। गांव बरडोह निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनके साथ गांव निवासी रतन लाल ने अपने पांच साथियों के साथ मारपीट की है। इसमें मेरी एक आंख में चोट लगी है। मारपीट का कारण फोन पर बताते हुए पवन कुमार ने बताया कि रतन लाल क्षेत्र से रेत को अवैध रूप से दूसरे जिलों में पहुंचाता है। सोमवार को भी वह रेत की कालाबाजारी कर रहा था, जिसको रोकने की कोशिश की। इस पर रतन लाल ने पांच साथियों सहित हमला कर मुझे घायल कर दिया। मुझे घायल अवस्था में पीएचसी खौड़ पहुंचाया गया, जहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया है। इस विषय में जानकारी हासिल करने के लिए जोगवां पुलिस चौकी में भी संपर्क किया गया, जहां तैनात चौकी के मुंशी ने बताया कि पवन कुमार की तरफ से मारपीट को लेकर तहरीर दी गई, लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें