परगवाल में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे।
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को पाकिस्तानी दो गुब्बारे मिले हैं। यह गांव हमीरपुर की नई बस्ती के लबली खजूरिया के खेत में पड़े थे। मंगलवार को जब वह अपने खेत की तरफ गए तो पाकिस्तानी दो गुब्बारे पडे़ देखे। उन्होंने इसकी जानकारी सीमा सुरक्षा बल को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर उन्हें कब्जे में ले लिया। गुब्बारों पर पाकिस्तानी झंडा और आई लव पाकिस्तान समेत उर्दू में लिखा गया है। दोनों गुब्बारे एक दूसरे के साथ बंधे थे। संवाद