अखनूर। चौकी चौहरा की पुलिस द्वारा इंस्पेक्टर अंकुश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास नाकाम किया है। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। वाहन के चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। गश्ती दल हरकत में आया और उक्त वाहन को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान वाहन में चार मवेशी लदे मिले। इस संबंध में अखनूर थाने में मामला दर्ज किया गया। सभी पशुओं को बचा लिया गया। इस मामले में चालक हामिद मोहम्मद निवासी ट्रुट्टा पल्ला, सुंगल और खेम हुसैन निवासी जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद