बाड़ी ब्राह्मणा। टांडा क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी 6 साल की है। उसके साथ शमशेर कुमार ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। उसने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को वह बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। वहां वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। घर की इज्जत बचाने के लिए उन्होंने पुलिस में न जाने का मन बनाया लेकिन जब यह बात चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पहुंची तो पर्चा दायर करने के लिए कहा गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद