अखनूर। गांव मैरा मेंदरिया में विजय शर्मा के घर में पांच तोले सोने और नकदी की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी शब्बीर शाह निवासी पट्टा ताली मोहरा रियासी को श्रीनगर में ट्रैक करके गिरफ्तार किया है। आरोपी के खुलासे पर गहने और नकदी भी बरामद की है। आरोपी पर रियासी और गरोटा पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद