अखनूर। कस्बे के पून्न चौक में तेज रफ्तार ट्वेरा गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत के चलते उन्हें जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोप वाहन चालक पर मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कस्बे के पुन्न चौक पर सेवानिवृत्ति एसआई कुलवीर सिंह पैदल जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा में तेज गति से आई ट्वेरा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। हादसे में वाहन चालक विक्की निवासी ज्यौड़ियां भी घायल हुआ था, जिसे उपजिला अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।