फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलाप स्पोर्ट्स क्रिकेट लीग : इंस्पायर, ऑस्कर और ऐस ने जीते मुकाबले

Sun, 01 Oct 2023 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। गांधीनगर के ग्रीनफिल्ड में जारी मिलाप स्पोर्ट्स क्रिकेट लीग में इंस्पायर, ऑस्कर और ऐस ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। इस क्रिकेट लीग का आयोजन बीएनआई जम्मू कर रहा है। शुक्रवार की सुबह पहला मुकाबला ऑस्कर और बेंचमार्क के बीच खेला गया, जिसमें ऑस्कर ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंचमार्क ने 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए और जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य रखा। इसे ऑस्कर की टीम ने 9.1 ओवर में ही छह विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच ऑस्कर के अभिषेक रहे, जिन्होंने 27 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से सर्वाधिक 69 रन बनाए थे। दूसरा मुकाबला ऐस और इंस्पायर के बीच खेला गया। इसमें ऐस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। जीत के लिए 99 रनों का पीछा करने उतरी इंस्पायर ने मात्र 6.1 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर एकतरफा मुकाबला जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच चेतन सूरी रहे, जिन्होंने 16 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में ऑस्कर ने आरंभ को 13 रनों से पराजित किया। ऑस्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जीत के लिए 183 रनों का पीछा करने उतरी आरंभ की टीम सात विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच रहे ऑस्कर के अभिषेक ने 36 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 95 रन बनाए। चौथे मुकाबले में इंस्पायर ने बेंचमार्क को 9 रन से हराया। इंस्पायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में बेंचमार्क की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच इंस्पायर के राहुल रहे, जिन्होंने ओवर 22 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। दिन का अंतिम मुकाबला ऐस और व्यापार के बीच खेला गया। व्यापार ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। जवाब में बाद में बल्लेबाजी करने उतरी ऐस की टीम ने 9.5 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से आसानी से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रहे शोभित महाजन ने 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 26 गेंदों में 42 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें