फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप के हरफनमौला प्रदर्शन से जीता ज्योतिपुरम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अनूप के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत ज्योतिपुरम के श्री राम क्रिकेट क्लब की टीम ने बादशाह क्लब को पांच विकेट से हरा कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया है। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को श्रीराम क्रिकेट क्लब और बादशाह क्लब के बीच मुकाबला हुआ। बादशाह क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साहिल के 35 और अरुण के सर्वाधिक 20 रन की बदौलत बादशाह क्लब ने बीस औवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए और दूसर टीम को 140 रन का लक्ष्य दिया। ज्योतिपुरम के श्रीराम क्लब के गेंदबाज अनूप और रतन ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। ज्योतिपुरम क्लब की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज विकास ने 35, अनूप ने 33 और कनव ने 18 रन का योगदान दिया। बादशाह क्लब के गेंदबाज रिशभ ने दो और सोहेल ने एक विकेट हासिल लिया। अनूप को उन के बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें