सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में अंतर जिला स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में सबरे के अक्षय सांबा का मुकाबला घगवाल के चर्थ से हुआ, जिसमें अक्षय ने मुकाबला जीत लिया। फोयल में हरमण ने कमलजीत को और एपिक में कृष्ण ने केशव को हराया। अंडर- 17 आयु वर्ग के फेंसिंग के सोबरे में शिवा ने करिष को, फोयल में आर्यन ने विनीत को और एपिक में देवेंद्र ने संदीप को हराया। युवा सेवाएं एवं खेले विभाग के अधिकारियों ने छात्रों के उत्साह की सराहना की। जिला अधिकारी धर्मवीर सिंह ने छात्रों को खेलों में भाग लेेने के लिए प्रेरित किया। संवाद