फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आशुतोष और उत्कर्ष के दम पर साफरान ने दर्ज की रोमांचक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। साफरान जूनियर सीसी ने क्रॉसवे क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया। कांटरी क्रिकेट स्टेडियम घरोटा में जारी क्रिकेट फाॅर एक्सीलेंस-2 अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट के तहत हुए मुकाबले में रोमांचक खेल देखने को मिला।
विज्ञापन

क्रॉसवे क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 38.3 ओवर में 163 रन बनाए। मनितव्या ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि निशांत सिंह लंगेह ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में साफरान के लिए उत्कृष कौल ने चार विकेट लिए, जबकि लक्ष्य ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साफरान जूनियर सीसी ने 40.5 ओवर में एक विकेट रहते मुकाबला जीत लिया। आशुतोष महाजन ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली, जबकि लक्ष्य ने 31 रन बनाए। एक समय साफरान का स्कोर 148 रन पर नौ विकेट गिर गए थे। संकट के समय टीम के लिए वंश बमोत्रा ने 14 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। क्रॉसवे क्रिकेट अकादमी के लिए गेंदबाजी में प्रणव शर्मा ने चार विकेट लिए। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें