फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लो स्कोरिंग मुकाबले में अखनूर को हराकर ज्यौड़ियां बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
5 विकेट से जीता पुलिस शहीद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस शहीद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब फ्रेंड्स वॉरियर्स ज्यौड़ियां ने अपने नाम कर लिया है। निर्णायक मुकाबला लो स्कोरिंग रहा जिसमें ज्यौड़ियां ने सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर को 5 विकेट से हराकर प्रतियोगिता जीती।
ज्यौड़ियां ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अखनूर की पूरी टीम 18.4 ओवर में 99 रनों पर सिमट गई। इसमें सुमित पंडित ने 41 और अंशु शर्मा ने नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। वहीं, ज्यौड़ियां के गेंदबाज ऋतिक ने 4, सोनू ने 3 और संदीप ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्यौड़ियां की टीम ने 14.1 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 100 रन बना डाले और खिताब पर कब्जा कर लिया। इसमें भानु ने 26, लकी ने 25 और रॉबिन ने नाबाद 14 रन बनाए। अखनूर की ओर से गेंदबाज शाम सिंह लंगेह और अभिनंदन शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। सुमित पंडित को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतिक को मैन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सनी माही को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण राहुल सिंह चाढक मुख्य अतिथि थे, और एसडीएम अखिल सढोत्रा सम्मानित अतिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा, थाना प्रभारी अखनूर हरजीत सिंह, थाना प्रभारी घरोटा जोगिंदर सिंह, राजिंदर शर्मा, सोनू मल्होत्रा, दीपक शर्मा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें