फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेटियों ने दी बुजुर्ग माता-पिता के शवों को दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। पट्टा बोहड़ी की मास्टर लेन में रहने वाले सेवानिवृत्त प्रिंसिपल संजय चंदेल और उसकी पत्नी वीना चंदेल के शवों का अंतिम संस्कार शाम साढ़े पांच बजे शक्ति धाम शक्ति नगर में किया गया। बुजुर्ग दंपती की चिता को दोनों बेटियों ने भी नम आंखों से मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार की रस्म मृतक संजय के छोटे भाई डॉ. रमन चंदेल ने निभाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों के हवाले कर दिए। वहीं, बुजुर्ग दंपती की दोनों बेटियां रविवार को जम्मू पहुंचीं। माता-पिता के शव को गले लगकर दोनों जोर-जोर रोने लगीं। शव देखकर बेटियां बोलीं, आज हम अनाथ हो गई हैं। आज हम खुद को अकेला महसूस कर रही हैं। हमारे सिर से एक साथ माता-पिता का साया उठ गया। यह बात सुनकर वहां पर मौजूद हर शख्स की आंख में आंसू आ गए।
वहीं दूसरे दिन भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। हालांकि पुलिस का शक ऑटो चालक पर भी बना हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि ऑटो चालक का मोबाइल बंद आ रहा है और वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बता दें कि शनिवार को पट्टा बोहड़ी की मास्टर लेन में शनिवार दोपहर 61 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रिंसिपल संजय चंदेल और उसकी पत्नी वीना चंदेल की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के वक्त दोनों पति-पत्नी घर पर अकेले थे। मृतक संजय चंदेल की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सरवानी चंदेल हिमाचल में पढ़ाई करती है और छोटी बेटी जानवी चंदेल लंदन में अपने चाचा रमन चंदेल के पास रहती है। वह वहां पढ़ाई और काम करती है। संजय चंदेल छह महीने पहले ही प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से ही वह पत्नी के साथ घर पर अकेले रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें