फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनिक पवन चौधरी का नम आंखों से किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह में तैनात 8जैकलाई रेजिमेंट के सैनिक का बीमारी से हुआ है निधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सेना के जवान पवन चौधरी काे वीरवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक गांव विधिपुर जट्टा में अंतिम संस्कार किया गया। सेना की आठ जैकलाई रेजिमेंट के सिपाही पवन चौधरी इन दिनों लेह में तैनात थे। बीमार होने के चलते दो दिन पूर्व उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

पवन चौधरी का बुधवार देर शाम उनके पैतृक गांव शव पहुंचा था। उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से लाया गया। इस दौरान युवाओं ने एक तिरंगा रैली निकाली और पवन चौधरी अमर रहे का उद्घोष किया। वीरवार सुबह पवन चौधरी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह सहित पूर्व मंत्री शाम लाल, पूर्व सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री भूषण डोगरा, डीडीसी सदस्या गारू राम भगत, आदि मौजूद थे। पवन चौधरी 12 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार 22 सितंबर को ही पवन घर से छुट्टी काटकर वापस गए थे। पवन अपने पीछे पत्नी निशा सहित दो बच्चे व माता-पिता को छोड़ गए हैं। वह इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें