सांबा। पुलिस ने वीरवार रात पुलिस थाना घगवाल और पुलिस थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में दो गोवंश तस्करी के प्रयासों को विफल कर दिया है और 36 पशुओं को बचाया।
जानकारी के अनुसार कि राजपुरा के सनूरा क्षेत्र के रास्ते पैदल गोवंश की तस्करी के संबंध में विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस चौकी राजपुरा की एक पुलिस टीम ने प्रभारी चौकी राजपुरा के नेतृत्व में गोवंश तस्करी के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया और 21 गोवंशों को बचाया। इन्हें कठुआ की ओर से सीमा क्षेत्र के माध्यम से सांबा की ओर बहुत क्रूर तरीके से ले जाया जा रहा था। इसी तरह प्रभारी चौकी रख अंब टाली के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक और गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है और 15 गोवंशों को बचाया। इन्हें पैदल ले जाया जा रहा था।