सांबा। जिला पुलिस ने वीरवार को थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। दो तस्करों को गिरफ्तार कर 16 गोवंशों को बचाया। वाहन को जब्त कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार चौकी मानसर की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर के एक ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन के अंदर 16 गोवंश लदे हुए पाए गए जो क्रूर तरीके से बंधे हुए थे। बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे। गोवंश तस्करों की पहचान अहमद दीन निवासी सरल तहसील हवेली जिला पुंछ और शेहराज अहमद निवासी गुज्जर कोठी तहसील ठकराकोट जिला रियासी के रूप में हुई है।