फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी के दो प्रयास विफल, एक तस्कर गिरफ्तार, 8 मवेशी बचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने गोवंश तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर दिया। एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आठ मवेशियों को मुक्त करवाया। 2 वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में दो वाहनों को जब्त किया है। टीम ने टपयाल हाइवे पर नाका लगाया था। इस दौरान टाटा-407 (जेके02डीए 3918) को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर वाहन को घगवाल चौक पर पकड़ा। जांच के दौरान वाहन में से छह गोवंश लदे हुए मिले। इन्हें बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। तस्कर की पहचान फरमान अली निवासी राख बरोटियां, विजयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस चौकी रख अंब टाली की टीम ने खनवाल के पास नाका लगाया था। इस दौरान स्कॉर्पियो ( जेके02एक्स-2762) को रेाका। जांच में इसमें दो गोवंश लदे मिले। इन्हें बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। हालांकि वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें