सांबा। पुलिस ने एक और गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। एक गोवंश तस्कर को गिरफ्तार किया और 14 गोवंश को बचाया। एक ट्रक भी जब्त किया है। प्रभारी पुलिस चौकी मानसर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने मानसर में नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक (जेके20सी-3470) को रोका। जांच के दौरान वाहन के अंदर चौदह गोवंश लदे मिले, जो क्रूर तरीके से बंधे हुए थे और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे। गोवंश तस्कर की पहचान शाहिद अली निवासी धीरती, झज्जर कोटली जिला जम्मू के रूप में हुई है।