सांबा। जिला कोर्ट परिसर में पार्किंग की कमी से वकीलों के साथ आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बार एसोसिएशन के प्रधान अजय गुप्ता व अन्य सदस्यों ने मांग उठाई है कि कोर्ट परिसर में पार्किंग को बढ़ाई जाए क्योंकि पार्किंग की कमी से कुछ वाहन मार्ग पर ही खड़े रहते हैं। स्थानीय निवासी राजेश सिंह, विमल कुमार व राज कुमार आदि ने कहा कि अदालत में पार्किंग की क्षमता कम है। वहां पर वकीलों के ही वाहन पार्क होते हैं। ऐसे में आम लोगों को सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पार्किंग की भूमि को बढ़ाया जाए ताकि अदालत में आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने की समस्या से छुटकारा मिल सके। संवाद