फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विशेष अदालत में उठाए 14 मामले, तीन का मौके पर निपटारा

Sun, 20 Oct 2024 05:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीआर सेंटर सांबा में एमएसीटी और वैवाहिक मामलों के लिए विशेष लोक अदालत
विज्ञापन

सांबा। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण सांबा ने शनिवार को एडीआर केंद्र में एमएसीटी और वैवाहिक मामलों की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया। विशेष अदालत कुल 14 मामले उठाए गए, इनमें से 03 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में 20,55,000 रुपये की राशि वसूल की गई।
विज्ञापन

यह विशेष लोक अदालत रविंदर नाथ वट्टल, अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं समग्र पर्यवेक्षण के तहत आयोजित की गई थी। संदर्भित मामलों के निपटारे के लिए तीन खंडपीठों का गठन किया गया था। बेंच नंबर 1 में आरएन वट्टल अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, अरविंद शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सांबा और एसके खानमोत्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल थे, बेंच संख्या 2 में उमेश शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सांबा, हिमानी परिहार मुंसिफ सांबा और केडी सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। बेंच नंबर 3 में राशि वर्मा अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट सांबा, कृतिका सेठी अतिरिक्त मुंसिफ सांबा और रेनू बाला वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें