फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु चोरी मामले में दो की अंतरिम जमानत रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांबा की अदालत ने पशु चोरी मामले में दो आरोपियों की अंतरिम जमानत रद्द कर दी है। मामला थाना सांबा में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। अदालत में सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी मंशा और राजू उर्फ रियाज ने जांच में सहयोग नहीं किया है। न ही चोरी किए पशुओं व मोटरसाइकिल की बरामदगी में कोई मदद की। मंशा ने स्वीकार किया कि वह कभी जांच अधिकारी के समक्ष पेश नहीं हुआ। दूसरा आरोपी राजू उर्फ रियाज अदालत में बिना कारण अनुपस्थित रहा और बिना अनुमति क्षेत्राधिकार छोड़कर श्रीनगर चला गया। अदालत ने पाया कि दोनों आरोपियों ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है। इस आधार पर दी गई अंतरिम जमानत को रद्द करते हुए अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें