फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी के मामले में दो आरोपियों की कस्टडी बदली, गंग्याल पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूछताछ में आरोपियों ने जम्मू में कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। चोरी के एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांबा की अदालत ने अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने थाना सांबा में दर्ज एफआईआर के तहत गिरफ्तार दो आरोपियों की कस्टडी आगे की जांच के लिए थाना गंग्याल (जम्मू) पुलिस को सौंपने की अनुमति दे दी है। अधिकारियाें के अनुसार आरोपी गुरदर्शन सिंह निवासी पखरी और हरप्रीत सिंह निवासी खानपुर को सांबा पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गंग्याल थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। इनमें मोटरसाइकिल चोरी से जुड़ा गंग्याल थाने का मामला भी शामिल है। गंग्याल पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ, चोरी की संपत्ति की बरामदगी और अन्य साथियों का पता लगाने के लिए कस्टडी ट्रांसफर जरूरी है। अदालत ने केस डायरी का अवलोकन करने और दोनों पक्षों को सुनने के बाद आवेदन मंजूर कर लिया। अदालत के आदेश पर थाना सांबा के एसएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे दोनों आरोपियों को गंग्याल पुलिस के हवाले करें। गंग्याल पुलिस को आरोपियों को नियमानुसार सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें