जम्मू। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार 26 सितंबर को बाग-ए बाहु थाने में शिकायत दी गई कि नशे में धुत एक व्यक्ति के लोगों के परेशान कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के हिरासत में लिया और उसकी मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने शुक्रवार को आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के तहत दो दिन सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया। इस दौरान आरोपी को बाग-ए-बाहू पार्क की सफाई करनी होगी। संवाद