फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विशेष लोक अदालत में 27 हजार से अधिक यातायात चालान का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ताशी राबस्तान, विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन व उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेश ओसवाल के निर्देशन में मामलों का निपटारा हुआ। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विशेष लोक अदालत में कुल 28881 यातायात चालान और 4520 बिजली विवाद के मामले रखे गए। इनमें 27402 यातायात चालान और 3311 बिजली से संबंधित विवादों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा किया गया। कुल 10,94,82,272 रुपये की राशि शामिल थी, जिससे वादियों को राहत मिली। जिला जम्मू एवं श्रीनगर क्रमशः 13166 और 9662 मामलों को निपटाने में अग्रणी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें