- अधिसूचना जारी, 26 जून तक कैट की जम्मू बेंच में समर वेकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू बेंच में 26 जून तक समर वेकेशन है। इस बीच अति आवश्यक मामलों की सुनवाई 24 जून को ट्रिब्यूनल की प्रशासनिक सदस्य प्रज्ञा सहाय सक्सेना करेंगी। कैट जम्मू बेंच के डिप्टी रजिस्ट्रार कुलदीप कुमार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। समर वेकेशन के दौरान रजिस्ट्री का फाइलिंग काउंटर हमेशा की तरह काम करेगा। सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक केवल अति आवश्यक मामलों के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि इस वक्त कैट की जम्मू बेंच में कुल 4,769 लंबित मामले हैं। बेंच में अभी तक कुल 32,347 केस दर्ज किए गए हैं जिनमें से 27,568 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। इस वक्त जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है, जो कल 22 जून तक जारी रहेगा। मंगलवार से कोर्ट खुल जाएगी। इस बीच केवल आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए समर वेकेशन बेंच गठित की गई है। जम्मू और श्रीनगर विंग के लिए अलग-अलग बेंच बनाई गई है।