फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामला : चार साल में 13 में से केवल तीन ही गवाहों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दुष्कर्म मामले में अभियोजन चार साल में 13 में से केवल तीन ही गवाहों से पूछताछ कर सका। अब अदालत ने सात अगस्त को मामले को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। इसी दिन अभियोजन से मामले के सबसे अहम दो गवाहों को पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई जम्मू की फास्ट ट्रैक कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अमरजीत सिंह लंगेह ने की। मामला गांधीनगर में दर्ज है और आरोपी पठानकोट (पंजाब) का रहने वाला है। सुनवाई के दौरान आरोपी गैर हाजिर था। अदालत ने रिकॉर्ड से पाया कि आरोपी कई सुनवाई में गैरहाजिर रहा है। ज्यादातर में उसके वकील ने सुनवाई से छूट देने का आवेदन किया था। अदालत ने आरोपी को बार-बार ऐसा आवेदन देने से बाज आने की हिदायत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें