फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाईकोर्ट में तबादले, आठ न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में आठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य न्यायाधीश ने इन अधिकारियों को रजिस्ट्री की अलग-अलग शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला न्यायाधीश नसीर अहमद डार को निदेशक ज्यूडिशियल अकादमी जम्मू-कश्मीर नियुक्त किया गया है। जिला न्यायाधीश अजय कुमार गुप्ता को रजिस्ट्रार इंस्पेक्शन श्रीनगर, जिला न्यायाधीश फैजान-उल-हक इकबाल को रजिस्ट्रार रूल्स की जिम्मेदारी दी गई है। जिला न्यायाधीश स्वाति गुप्ता को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल जम्मू बनाया गया है। जिला न्यायालय उमेश शर्मा को रजिस्ट्रार कंप्यूटर्स (आईटी) नियुक्त किया गया है। सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) स्तर पर भी नियुक्तियां की गई हैं। सुनील कुमार को सचिव हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी तैनात किया गया है। तौसीफ अहमद मगरे को ज्वाइंट रजिस्ट्रार इंस्पेक्शन श्रीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फैजान आई नजर को सब जज एलआरपी नियुक्त किया गया है और वह अतिरिक्त रूप से सीपीसी ई-कोर्ट का काम भी संभालेंगे। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें