कठुआ। सब जज स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट कठुआ की अदालत ने मक्खनदीन खुदकुशी मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में यातना झेलने के बाद आत्महत्या करने का आरोप लगाया गया है। याचिका मोहम्मद मरीद व जूना बेगम ने दायर की थी, जो मृतक के पिता और पत्नी हैं। उन्होंने जांच की मांग की है। वीरवार को अदालत ने एसएचओ बिलावर को एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए। मामले की व्यापक जांच करने को कहा। एसएचओ ने अपनी रिपोर्ट में कोर्ट को बताया कि मक्खनदीन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। अगले दिन युवक ने विषाक्त पदार्थ खालिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अदालत ने पाया कि मामले में प्राथमिक जांच पर्याप्त नहीं है और एफआईआर दर्ज करना जरूरी है। संवाद