फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान से हर्ष का शव लाने की कवायद तेज, विदेश और गृह मंत्रालय को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ज्यौड़ियां के युवक हर्ष नगोत्रा का शव पाकिस्तान से वापस लाने की कवायद तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय ने वीरवार को मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए विदेश एवं गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस प्रदेश गृह विभाग के सचिव के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) ताशी रबस्तान और न्यायाधीश रजनीश ओसवाल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने वीरवार को कहा कि नोटिस भेजने का खर्च रजिस्ट्री से लिया जाएगा।
अखनूर के रहने वाले हर्ष नगोत्रा का शव चिनाब दरिया में बहकर पाकिस्तान पहुंच गया था। पाकिस्तान से शव वापस लाने के लिए कवायद चल रही है। हर्ष के माता-पिता सरकार से मांग कर चुके हैं। जम्मू के सांसद जुगल किशोर विदेश मंत्री के समक्ष मुद्दे को उठा चुके हैं। हाईकोर्ट में इस मामले से संबंधित याचिका इंदू भूषण बाली ने दायर की थी। हालांकि खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि मृतक के माता-पिता ने न्यायालय के समक्ष अपनी शिकायत पेश की है और पाकिस्तान से बेटे के पार्थिव शरीर को जल्द वापस लाने का अनुरोध किया है। इसलिए इंदु भूषण बाली की जनहित याचिका विचारणीय नहीं है। इंदु भूषण बाली द्वारा दायर जनहित याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया था कि इस मामले को भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 और 227 के तहत जनहित याचिका के रूप में माना जाए। याचिका में दिवंगत हर्ष नागोत्रा के माता-पिता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी, ताकि वे बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें। जेएनएफ
विज्ञापन

-
ये है मामला
ज्यौड़ियां का रहने वाला 20 वर्षीय हर्ष नगोत्रा (20) 11 जून से लापता था। 12 जून को परिजनों की तरफ से ज्यौड़ियां पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों ने उसकी तालाश शुरू कर दी और उसका मोटरसाइकिल दरिया चिनाब किनारे से मिला। 13 जून को हर्ष का शव सियालकोट पाकिस्तान में मिला था। उसके बाद से शव वापस लाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें