फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा पार से नशा तस्करी, विस्फोटक लाने में शामिल दो को कोर्ट में पेशी का नोटिस

विज्ञापन
आरोपी ​बिल्ला एवं आसिफ: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। सीमा पार से नशा तस्करी और विस्फोटक सामग्री बरामदगी मामले में दो आरोपियों को अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया गया है। एक महीने के भीतर पुंछ जिले के हवेली निवासी मोहम्मद लियाकत उर्फ बिल्ला व पुंछ के ही दिगवार निवासी मोहम्मद अरशद उर्फ आसिफ को पुंछ की जिला अदालत में पेश होना होगा। दोनों पर आर्म एक्ट, विस्फोटक सामग्री बरामदगी एक्ट, जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। दोनों के खिलाफ राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) अदालत में चालान पेश कर चुकी है। दोनों आरोपी सीमा पार से नशा तस्करी और विस्फोटक सामग्री लाने में संलिप्त हैं। पिछले छह महीनों से इनकी तलाश की जा रही है, लेकिन ये पकड़ में नहीं आ रहे। इनके खिलाफ एसआईए ने अब नोटिस जारी किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें